Search

 
 
 

पीएम मोदी के 12 साल, द्रौपदी मुर्मू, जॉर्जिया मेलोनी सहित देश-विदेश के नेताओं ने बधाई दी

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री मोदी का हाल ही में रोम में दोबारा स्वागत करना उनके लिए खुशी की बात रही.  जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह रिकॉर्ड भारतीय लोकतंत्र में जनता के भरोसे और उनके लंबे राजनीतिक नेतृत्व का प्रतीक है.
 

New Delhi : नरेंद्र मोदी सर्वाधिक लंबे समय तक लगातार देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गये हैं. उन्होंने आज पीएम के रूप में अपने कार्यकाल के 4399 दिन पूरे कर लिये. बता दें कि पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.

 

पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर देश विदेश से नेताओं के बधाई संदेश आ रहे हैं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई दी है.

 


उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पीएम की  ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय जनता द्वारा उनके नेतृत्व में जताये गये निरंतर विश्वास और भरोसे का प्रमाण है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को भारत के इतिहास में सर्वाघिक लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है.

Uploaded Image


मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री मोदी का हाल ही में रोम में दोबारा स्वागत करना उनके लिए खुशी की बात रही.  जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह रिकॉर्ड भारतीय लोकतंत्र में जनता के भरोसे और उनके लंबे राजनीतिक नेतृत्व का प्रतीक है.

 

 

मेलोनी का संदेश ऐसे समय आया है जब पीएम मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दियाहै.  

 

 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने  कहा कि मोदी ने केवल प्रधानमंत्री पद पर लंबे समय तक बने रहने का रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि अपने नेतृत्व में भारत को नयी ऊंचाइयों पर ले गये हैं. 

 


टोनी एबॉट ने एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ, मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है. देश में स्वतंत्र चुनाव, खुला मीडिया और मजबूत न्यायपालिका जैसी लोकतांत्रिक संस्थाएं भी कायम हैं.

 


यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही