Search

 
 
 

नेहरू का रिकार्ड तोड़ा नरेंद्र मोदी ने, सर्वाधिक लंबे समय तक देश की सेवा करनेवाले पीएम बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सर्वाधिक लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गये हैं. पीएम मोदी ने आज बुधवार को अपने कार्यकाल के 4399 दिन पूरे कर लिये.
 

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सर्वाधिक लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गये हैं. पीएम मोदी ने आज बुधवार को अपने कार्यकाल के 4399 दिन पूरे कर लिये.

 

इसके साथ ही श्री मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार 4398 दिनों तक पद पर रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में विशेष प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री की सराहना की गयी. मंत्रियों ने खड़े होकर पीएम मोदी का ताली बजाकर स्वागत किया.

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत श्लोक साझा किया. उन्होंने लिखा, विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यपरायणता ही वे गुण हैं जिनसे जनता का विश्वास जीता जा सकता है. उन्होंने जनता की सेवा को सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी बताया.

 

मोदी ने लिखा कि जनता की सेवा सुशासन की सबसे बड़ी परीक्षा है. निरंतर विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ काम करते वाला  वही व्यक्ति ही जनता का विश्वास जीतता है.

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज कैबिनेट ने एक और प्रस्ताव पारित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के युवाओं को देश की सबसे बड़ी संपत्ति मानते हैं.

 

इसलिए उन्होंने कार्यक्रमों के ज़रिए स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप इंडिया, इनोवेशन, डिजिटल इकोनॉमी, खेल, एंटरप्रेन्योरशिप और फिटनेस पर बहुत ज़ोर दिया है. कैबिनेट ने माना कि प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर,पिछले 12 सालों में महिलाओं के नेतृत्व में सशक्तिकरण और विकास के ज़रिए भारत की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ा है.

 

कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर किसान हित में किये गये कामों के बारे में बताया. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हर कैबिनेट बैठक में हमारे अन्नदाताओं के लिए कोई न कोई पहल या कार्यक्रम ज़रूर घोषित किये है. दुनिया भर में मुश्किल हालात के बावजूद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार यह कोशिश की है कि किसानों को कोई परेशानी न हो.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही