Search

Jharkhand T20 League : कोयलांचल सुपर किंग्स ने धनबाद डायमंड्स को दी करारी शिकस्त

Ranchi : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में कोयलांचल सुपर किंग्स ने धनबाद डायमंड्स को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 17-17 ओवर कर दी गई थी. 

 

धनबाद डायमंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 17 ओवरों में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए और कोयलांचल को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 15.4 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 153 रन बना लिए और बेहद आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.  

 

धनबाद डायमंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए. हालांकि, मध्यक्रम में राम रोशन शरण ने संभलकर खेलते हुए 33 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जबकि विशेष दत्ता ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम को 151 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

 

कोयलांचल सुपर किंग्स की ओर से कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली, जिसमें जुनैद अशरफ सबसे सफल गेंदबाज रहे. जुनैद ने अपने कोटे के 2 ओवरों में घातक गेंदबाजी करते हुए महज 19 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसने धनबाद की रन गति पर लगाम लगाए रखी.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. सलामी बल्लेबाज लक्ष्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रनों की धुआंधार पारी खेली और वे अपने अर्धशतक से महज एक रन से चूक गए. उनके अलावा शरनदीप सिंह भाटिया ने 34 रन और रोबिन मिंज ने नाबाद 29 रनों का अमूल्य योगदान देकर टीम की जीत को बेहद आसान बना दिया.

 

धनबाद डायमंड्स के गेंदबाज इस मुकाबले में पूरी तरह बेअसर साबित हुए और कोयलांचल के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे, जिसके चलते कोयलांचल ने इस मुकाबले को जीतकर तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//