Search

 
 
 

Jharkhand T20 League : रांची टाइटन्स ने धनबाद डायमंड्स को 7 विकेट से हराया, स्कोर बोर्ड में टॉप पर पहुंची

जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए झारखंड T20 क्रिकेट लीग के सातवें दिन रांची टाइटन्स ने अपनी बादशाहत साबित कर दी.  हाई-स्कोरिंग मुकाबले में रांची टाइटन्स ने धनबाद डायमंड्स के खिलाफ बड़े लक्ष्य का शानदार ढंग से पीछा करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की.
 

Ranchi :  जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए झारखंड T20 क्रिकेट लीग के सातवें दिन रांची टाइटन्स ने अपनी बादशाहत साबित कर दी.  हाई-स्कोरिंग मुकाबले में रांची टाइटन्स ने धनबाद डायमंड्स के खिलाफ बड़े लक्ष्य का शानदार ढंग से पीछा करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की.

 

इस जीत के साथ ही रांची टाइटन्स ने अंक तालिका में बड़ा उलटफेर करते हुए कोयलांचल सुपर किंग्स को शीर्ष स्थान से नीचे धकेल दिया है और खुद नंबर एक पायदान पर कब्जा जमा लिया है. फ्लड लाइट्स के नीचे खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में रनों की भारी बारिश देखने को मिली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धनबाद डायमंड्स की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया. 

 

लेकिन रांची के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे धनबाद की पूरी टीम पारी की आखिरी गेंद पर 191 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.  धनबाद के लिए राम रौशन शरण ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके अलावा आदित्य सिंह ने 26 और विशेष दत्ता ने 24 रनों का योगदान दिया. 

 

रांची टाइटन्स की ओर से प्रिंस अनुराग मुर्मू सबसे किफायती और सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 20 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. कप्तान राजदीप सिंह (2/46) और युवराज कुमार (2/47) ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को 200 के पार जाने से रोका. 192 रनों के विशाल और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची टाइटन्स के सलामी बल्लेबाजों ने मैदान पर आते ही विपक्षी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर दिया. 

 

ओपनर आर्यन हुड्डा और शिखर मोहन ने पहले विकेट के लिए महज 12.1 ओवर में 134 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया. शिखर मोहन 37 गेंदों पर 62 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर आउट हुए.

 

इसके बाद भी आर्यन हुड्डा ने एक छोर संभाले रखा और मैदान के हर कोने में चौके-छक्के बरसाते हुए 55 गेंदों में नाबाद 94 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.  रांची टाइटन्स ने बिना किसी दबाव के 18.3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. मैच जिताऊ पारी के लिए सलामी बल्लेबाज आर्यन हुड्डा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही