Search

 
 
 

Ranchi News : हरमू रोड में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, कई घायल

राजधानी रांची के हरमू रोड में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के समय ऑटो में करीब 10 बच्चे सवार थे. दुर्घटना में कई बच्चों को चोटें आईं हैं. हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के हरमू रोड में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के समय ऑटो में करीब 10 बच्चे सवार थे. दुर्घटना में कई बच्चों को चोटें आईं हैं. हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला और स्कूल आई-कार्ड के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी. कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चों को अपने साथ ले गए.

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के काफी देर बाद तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस की टीम मौके पर दिखाई दी. वहीं, ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों के सवार होने की भी चर्चा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही