Search

Saraikela News :  अविनाश कुमार बने कपाली ओपी के नए थाना प्रभारी

  • आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट के आरोप में कपाली ओपी को किया गया निलंबित

Saraikela : कपाली ओपी के थाना प्रभारी को निलंबित करने के आदेश अविनाश कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. पुलिस विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. 

 

जारी आदेश के तहत अविनाश कुमार ने कपाली ओपी की कमान संभाल ली है. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पुलिस विभाग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनता का विश्वास मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है.

 

गौरतलब है कि चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की एक आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट एवं बल प्रयोग के मामले में जांच के बाद तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, मुकलेश्वर रहमान और महिला आरक्षी कंचन को निलंबित कर दिया गया है.

 

इसके बाद विभाग ने अविनाश कुमार को कपाली ओपी की जिम्मेदारी सौंपी है. कपाली क्षेत्र के लोगों ने नए थाना प्रभारी से अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//