Search

 
 
 

Palamu News :  सड़क हादसे में महिला की मौत, 10 माह का मासूम सुरक्षित

छतरपुर थाना क्षेत्र के सुलतानी घाटी में मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रजवार निवासी सत्येंद्र भुइयां की पत्नी प्रतिमा देवी (33 वर्ष) के रूप में हुई है.
 

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के सुलतानी घाटी में मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रजवार निवासी सत्येंद्र भुइयां की पत्नी प्रतिमा देवी (33 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, प्रतिमा देवी समूह लोन देने वाले व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर कही जा रही थी. इसी दौरान सुलतानी घाटी स्थित पेट्रोप पंप के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे MMCH रेफर कर दिया गया. MMCH ले जाने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच की और उसे  मृत घोषित कर दिया. महिला का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जा रहा है.

 

महिला के साथ उसका करीब 10 माह का बच्चा भी था. हादसे में वह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही