Search

 
 
 

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को, दो पालियों में होगी परीक्षा

Ranchi News: JTET परीक्षा की आधिकारिक घोषणा झारखंड अधिविद्य परिषद ने कर दी है. एक नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, 15 अक्टूबर से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का आयोजन 1 नवंबर 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: 

परीक्षा के मुख्य बिंदु:

परीक्षा की तारीख: 1 नवंबर 2026, रविवार

कक्षा 1 से 5: दूसरी पाली, दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कक्षा 6 से 8: पहली पाली, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

एडमिट कार्ड: 15 अक्टूबर 2026 से JAC की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध होगा.

 

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय: परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य.

गेट बंद होने का समय: परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा.

जरूरी दस्तावेज: एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा.

 

दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय: पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

स्क्राइब की सुविधा: निर्धारित शर्तों के तहत पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी श्रुतिलेखक (Scribe) की सुविधा ले सकेंगे.


JAC ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/jac/jhtet.html पर देखने और उनका पालन सुनिश्चित करने को कहा है. निर्देशों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी की पात्रता रद्द की जा सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही