Ranchi : झारखंड राज्य अंडर-20 जूनियर पुरुष फ्री स्टाइल ,
ग्रीको रोमन एवं महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम का चयन ट्रायल 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से गणपत राय इनडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में किया
जाएगा. इस प्रतियोगिता में 2003, 2004, 2005 एवं 2006 की जन्मतिथि वाले मेडिकल
सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट वाले प्रतिभागी भाग ले
सकेंगे. खिलाड़ियों को चयन ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछले क्लास का मार्क शीट, आधार कार्ड, सभी का ओरिजिनल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना अनिवार्य
होगा. इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व
करेंगे. खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न है
पुरुष ग्रीको रोमन 1-55kg 2-60kg 3-63kg 4-67kg 5-72kg 6-77kg 7-82kg 8-87kg 9-97kg 10-130kg
पुरुष फ्री-स्टाइल 1-57kg 2-61kg 3-65kg 4-70kg 5-74kg 6-79kg 7-86kg 8-92kg 9-97kg 10-125kg
महिला भार वर्ग 1-50kg 2-53kg 3-55kg 4-57kg 5-59kg 6-62kg 7-65kg 8-68kg 9-72kg 10-76kg
इसे भी पढ़ें – 25">https://lagatar.in/on-april-25-the-lawyers-of-ranchi-civil-court-will-do-judicial-work-by-wearing-black-badges/">25
अप्रैल को रांची सिविल कोर्ट के वकील काला बिल्ला लगाकर करेंगे न्यायिक कार्य [wpse_comments_template]
Leave a Comment