Search

 
 
 

13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल संपन्न

 
Ranchi13 से 26 अप्रैल तक राउरकेला में आयोजित 13 वें हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में किया गया. इसमें सिमडेगा, रांची, खूंटी ,गुमला, हजारीबाग सहित साई रांची के कई महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया. इन सभी खिलाड़ियों के सभी कागजात जांच के उपरांत कई टीम बनाकर आपस में मैच कराया गया और इस ट्रायल से 33 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है. चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण कैंप लगेगा, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम में शामिल किया जाएगा. ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोणबेगी, सीईओ रजनीस कुमार, प्रतिमा बरवा,तारिणी कुमारी,करुणा पूर्ति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/bjp-also-supported-60-_40-nai-chalto/">भाजपा

ने भी किया #60-_40 नाय चलतो का समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही