Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में असाइनमेंट आधारित परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन, 30 से बीटेक कोर की परीक्षा

Advertisement
Advertisement

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में असाइनमेंट आधारित परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन, 30 से बीटेक कोर की परीक्षा

Ranchi: झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय रांची ने अपने सेमेस्टर मूल्यांकन का असाइनमेंट आधारित परीक्षा को ऑनलाइन मोड पर आयोजित करने की योजना बनाई है. स्टूडेंटस को असाइनमेंट पूरा करने के लिए 24 घंटे का निर्धारित समय दिया गया है. ऑनलाइन परीक्षा 30 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगी. कोरोना महामारी की इस कठिन घड़ी में देशभर के विश्वविद्यालयों की नियमित परीक्षाएं विलंबित हो चुकी हैं. ऐसे में ऑनलाइन मोड में परीक्षा का मूल्यांकन का कार्य उचित माध्यम है. झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची जिसके साथ प्रदेश के सभी तकनीकी शिक्षा के आयाम जुड़े हुए हैं. जिसमें डिप्लोमा, डिग्री, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी की पढ़ाई शामिल हैं. विश्वविद्यालय से ऐसे 72 कॉलेज संबद्धता प्राप्त हैं.

ऑनलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं

तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि ऐसे कठिन समय में परीक्षाओं का आयोजन बड़ी चुनौती है. समय से निर्णय न लेने की स्थिति में परीक्षाओं का विलंबित होना नए सत्र के संचालन के लिए एक कठिन परिस्थिति का निर्माण करेगा. इस बात को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने यह नियत किया है की असाइनमेंट आधारित और सेमेस्टर मूल्यांकन की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को निर्धारित प्रश्न पत्र लिखित रूप से जमा करने के लिए 24 घंटे की समय अवधि दी जाएगी.

जिस दौरान विद्यार्थी अपने प्रश्न पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे. विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. जिसके अंतर्गत परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा देने तथा मूल्यांकन तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी रहेगी. विद्यार्थी अपने घर पर से बैठकर प्रवेश परीक्षा का परिणाम कि इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे.

बीटेक कोर्स की परीक्षा 30 अप्रैल से

कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि बीटेक कोर्स की परीक्षा 30 अप्रैल 2021 से प्रारंभ हो रही है. बीटेक थर्ड सेमेस्टर कि 1 मई 2021 से बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर मई 15 से प्रारंभ होगी.

मूल्यांकन समिति का गठन, कई प्रोफेसर शामिल

तकनीकी विश्वविद्यालय की तरफ से मूल्यांकन समिति का निर्धारण भी किया जा चुका है. समिति ज्योति प्रोफेसर विजय पांडे के नेतृत्व में बनी है. जिसमें बीआईटी सिंदरी के सदस्य डॉ राजेश तिवारी, डॉ दीपक वर्मा, डॉ अरविंद कुमार और डॉ रत्नाकर दास होंगे.

विभिन्न सेमेस्टर के लिए अलग.अलग समितियां बनी हैं. जिसमें डिप्लोमा के पांचवे सेमेस्टर के लिए उमेश कुमार व हरे कृष्णा तृतीय सेमेस्टर के लिए अयोध्या कुमार और विष्णु चट्टोपाध्याय, फर्स्ट सेमेस्टर के लिए विष्णु चट्टोपाध्याय व मंदिरा चटर्जी इन गतिविधियों का संचालन करेंगे.

वेबसाइट से निर्देश डाउनलोड कर सकते है विद्यार्थी

परीक्षा की प्रक्रिया को पारदर्शी व सुविधा अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक निर्देशों की दो प्रतियां तैयार की गई हैं. प्रथम प्रति संबंधित कॉलेज के लिए तथा दूसरी विद्यार्थियों के लिए. परीक्षा की समय सारणी आवश्यक अनुदेश विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

बेहतर संचालन के लिए दो नोडल अफसर नियुक्त

विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कालेज दो नोडल ऑफिसर निर्धारित करेंगे, जो विश्वविद्यालय से विमर्श के आलोक में कार्य करेंगे. यह नोडल ऑफिसर सेंटर इंचार्ज के रूप में कार्य करेंगे. कॉलेज में होने वाली परीक्षाओं को समुचित रूप से संचालित कराते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण में भी सहयोग करेंगे. किसी प्रकार की असुविधा के मामले में नोडल ऑफिसर विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित अपेक्स कमेटी से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे.

कोविड गाइडलाइन के तहत होगी परीक्षा

कॉलेज को यह निर्धारित करना होगा कि कोविड के निर्धारित नियमों का अनुपालन करते हुए पूरी परीक्षा प्रक्रिया को आयोजित किया जाये. कुलपति ने विश्वविद्यालय स्तर पर एक संयोजन व संचालन समिति का निर्माण भी किया है. जिसमें प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ कुणाल कुमार, राज देव कुमार, असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ एग्जाम तथा डॉक्टर अरुण केशव लाइजन ऑफिसर पूरी ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया को संपादित कराने में सहयोग करेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही