Search

 
 
 

बरियातू : किरायेदार ने की थी 8 वर्षीय मासूम शौर्य का अपहरण कर हत्या, गिरफ्तार

 
Ranchi : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एदलहातु के रहने वाले राजू गोप के 8 वर्षीय बेटे शौर्य की हत्या के आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक का नाम संजू पांडा है. उसकी गिरफ्तारी कोडरमा के जयनगर रोड से हुई है. संजू पांडा शौर्य के घर में किरायेदार रह चुका था. जानकारी के अनुसार संजू पांडा ने शौर्य का अपहरण करने के एक घंटे बाद ही हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/jharkhand-mob-lynching-in-godda-hooligans-beat-old-woman-to-death-on-holi/">गोड्डा

में मॉब लिचिंग : होली पर हुड़दंगियों ने वृद्ध महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी

हजारीबाग जिले के रहने वाला है आरोपी

संजू पांडा मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है. कोडरमा जिले में उसकी ससुराल है. आरोपी युवक एमबीए किये हुए है. कोरोना काल के पूर्व वह बेंगलुरु में रहता था. बाद में वह रांची में शौर्य के पिता राजू गोप के घर में किरायेदार के रूप में रहने वाले अपने बहन और बहनोई के साथ रहने लगा. इसे भी पढ़ें :  ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-map-of-nursing-homes-being-made-by-agent-game-going-on-to-get-license-from-gumti/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : एजेंट बना रहे नर्सिंग होमों का मैप, गुमटी से लाइसेंस दिलाने का चल रहा खेल

राजू गोप के बेटे शौर्य सहित पूरे परिवार के साथ घुल मिल गया

इस दौरान वह राजू गोप के बेटे शौर्य सहित पूरे परिवार के साथ घुल मिल गया था. हालांकि बाद में संजू रांची के ही पुंदाग में एक रूम लेकर रहने लगा था. इसी दौरान वह कर्ज में डूब गया और उसने शौर्य के अपहरण की साजिश रची. इसके बाद उसने कई दिन रेकी की और शौर्य के अपहरण की घटना को अंजाम दिया.

अपहरण के कुछ ही घंटे के बाद कर दी थी हत्या

बताया जाता है कि संजू ने जब शौर्य को कार में बैठाया तो वो शोर मचाने लगा और कार से उतरने की कोशिश करने लगा. यह देखकर संजू घबरा गया. इसके बाद उसने कुछ दूर आगे जाने के बाद शौर्य पर बेरहमी से कई वार कर दिये, इससे शौर्य अचेत हो गया. इसके बाद संजू मोरहाबादी से निकलकर सीधे नगड़ी पहुंचा, हालांकि उस दौरान शौर्य की सांसें चल रही थी. नगड़ी में संजू ने शौर्य को एक बार फिर मारा. जब मासूम की सांस थम गयी तब उसने उसका शव बोरे में डाल कर उसमें ईंट भर कर पानी में डाल दिया और वहां से सीधे कोडरमा भाग गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही