Search

 
 
 

झारखंड : सुबह-शाम कनकनी बढ़ी, कई जिलों का न्यूनतम तापमान लुढ़का

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और राज्य के सभी जिलों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है.
 

Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और राज्य के सभी जिलों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है. पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवातीय असर के कारण रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

 

रांची में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जबकि गुमला में सबसे कम तापमान 05.2°C रिकॉर्ड किया गया. कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री नीचे रहा. दिन का अधिकतम तापमान रांची में 23.7°C, चाईबासा में 29°C, जमशेदपुर में 26,°C और डालटनगंज में 27.4°C तक दर्ज किया गया.

 

अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में और गिरावट की आशंका जताई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही