Ranchi : झारखंड में ठंड एक बार फिर वापसी करती नजर आ रही है. बीते एक सप्ताह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.हाल ही में जहां लोग ठंड को अलविदा कहकर गर्म कपड़े समेटने की तैयारी में थे. लेकिन अचानक मौसम ने करवट ले ली है. तापमान में गिरावट के साथ एक बार फिर कनकनी बढ़ गई है. खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है.
बीते 24 घंटे में गुमला रहा सबसे ठंड
बीते 24 घंटे में राजधानी रांची के कई इलाकों के साथ खूंटी, गुमला और लातेहार में सिहरन बढ़ी है. कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान 10–11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था.लेकिन एक बार फिर कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा) में न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
वहीं रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इन जिलों में ज्यादा कनकनी महसूस की जा सकती है. मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव की सलाह दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment