Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand :  शहरों में बनेंगे हजारों टॉयलेट व यूरिनल, 165 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

शहरों में साफ-सफाई और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं बढ़ाने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 165 करोड़ 9 लाख 57 हजार रुपये की योजना को मंजूरी दी है. इस राशि से राज्य के अलग-अलग शहरी निकायों में हजारों नए शौचालय और मूत्रालय बनाए जाएंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  शहरों में साफ-सफाई और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं बढ़ाने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 165 करोड़ 9 लाख 57 हजार रुपये की योजना को मंजूरी दी है. इस राशि से राज्य के अलग-अलग शहरी निकायों में हजारों नए शौचालय (टॉयलेट) और मूत्रालय (यूरिनल) बनाए जाएंगे.

 

सरकार की योजना के तहत कुल 3435 इकाइयों का निर्माण होगा. इनमें 7331 शौचालय सीट और 1600 मूत्रालय सीट शामिल हैं. इसके तहत 2899 व्यक्तिगत शौचालय, 110 सामुदायिक शौचालय, 327 सार्वजनिक शौचालय और 99 आकांक्षी सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे.

 

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य शहरों में लोगों को साफ, सुरक्षित और आसान स्वच्छता सुविधा उपलब्ध कराना है. इससे खुले में शौच और खुले में मूत्रत्याग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही शहरों को ODF+, ODF++, Water+ और Garbage Free City के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा.

 

नए शौचालयों में महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग सुविधाएं होंगी. दिव्यांगजनों के लिए रैंप, हैंडरेल, व्हीलचेयर के अनुकूल रास्ते, ब्रेल संकेतक और फिसलन रोकने वाली फर्श बनाई जाएगी.

 

महिलाओं की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, सेनेटरी वेस्ट इंसीनरेटर और शिशु देखभाल की व्यवस्था भी की जाएगी. सरकार पर्यावरण का भी ध्यान रखेगी. नए शौचालयों में वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा आधारित लाइट लगाने की योजना है.

 

आकांक्षी सार्वजनिक शौचालय पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, बाजार, बस स्टैंड, पार्क और झीलों के आसपास बनाए जाएंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग ने कहा है कि सभी निर्माण कार्य ई-टेंडर के माध्यम से कराए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही