Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा 2025 की आंसर की जारी, 28 मार्च तक करें आपत्ति दर्ज

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2025 के अभ्यर्थियों के लिए उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं. 

 

यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, तो वे 28 मार्च की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. साथ ही, आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी, किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों को मान्य नहीं माना जाएगा.

 

परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करने की अपील की है. बता दें कि झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 15 जनवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही