Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रांची दौरा 28 को

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को रांची आएंगे. वह राष्ट्रपति के विशेष विमान से लगभग 11 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को रांची आएंगे. वह राष्ट्रपति के विशेष विमान से लगभग 11 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे. यहां पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे खूंटी जाएंगे. वहां भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. साथ ही  उनके वंशजों से मुलाकात करेंगे.

 

 

खूंटी से उपराष्ट्रपति रांची लौटेंगे और सीधे राजभवन जाएंगे, जहां दोपहर का भोजन और कुछ देर विश्राम करेंगे. इसके बाद सीपी राधाकृष्णन आईआईएम रांची के पुंदाग कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

 

 

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति देर शाम दिल्ली लौट जाएंगे. राष्ट्रपति भवन की ओर से उनके रांची दौरे की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है. इसके बाद राज्य सरकार ने खूंटी और रांची जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही