Search

 
 
 

Jharkhand Treasury Scam : हाई लेवल कमिटी प्रारंभिक जांच कर आवश्यक दस्तावेज लेकर लौटी

ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी की जांच के लिए बोकारो गई उच्चस्तरीय टीम प्रारंभिक जांच पूरी करने और आवश्यक दस्तावेज लेने के बाद वापस रांची लौट गई है. प्रारंभिक जांच के दौरान उच्चस्तरीय जांच समिति ट्रेजरी और एसपी कार्यालय के अकाउंट्स सेक्शन गई.
 

Ranchi : ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी की जांच के लिए बोकारो गई उच्चस्तरीय टीम प्रारंभिक जांच पूरी करने और आवश्यक दस्तावेज लेने के बाद वापस रांची लौट गई है. प्रारंभिक जांच के दौरान उच्चस्तरीय जांच समिति ट्रेजरी और एसपी कार्यालय के अकाउंट्स सेक्शन गई.

Uploaded Image

साथ ही जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज लिए. बोकारो जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक दस्तावेज जांच समिति को सौंप दिए. दस्तावेज की जांच के बाद समिति एक बार और बोकारो जाएगी.

 

उच्चस्तरीय समिति के अनुसार पुलिस और प्रशासन द्वारा बिल तैयार करने की प्रक्रिया में थोड़ा अंतर है. समिति ने बिल तैयार करने और निकासी की प्रक्रिया से संबंधित Flow Chart देखा. जांच के दौरान समिति ने आवश्यक्तानुसार संबंधित पक्ष के अधिकारियों से जानकारी भी ली.

 

बोकारो से लिए गए दस्तावेज की जांच पुलिस मैनुअल, ट्रेजरी कोड, फाइनांस रूल के प्रावधानों के मद्देनजर की जायेगी. उच्चस्तरीय समिति ने स्थापना, DDO कोड से जुड़े बैंक आकाउंट, Payee ID से, अकाउंटेंट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जिला प्रशासन से लिया. नियमों के आलोक में जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन से दस्तावेज की मांग की जाएगी.

 

समिति के सारे सदस्य जांच के लिए आज बोकारो गए थे. बोकारो जिला प्रशासन, पुलिस, ट्रेजरी सहित जिला प्रशासन के दूसरे अधिकारी जांच के दौरान उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही