Search

 
 
 

Ramgarh News : राजरप्पा मंदिर परिसर के विकास को लेकर डीसी ने की बैठक, विधायक ममता व फागू बेसरा रहे मौजूद

बैठक में फागू बेसरा ने कहा कि राजरप्पा मंदिर झारखंड की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर परिसर के विकास के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों व आम लोगों के हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है. सभी कार्य आपसी समन्वय व सहमति से किए जाएंगे.
 
बैठक में उपस्थित विधायक ममता देवी, फूगू बेसरा, डीसी व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के विकास व दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर शुक्रवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी, झारखंड सरकार के मंत्री का दर्जा प्राप्त फागू बेसरा, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, मंदिर न्यास समिति व मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, दुकानदार व जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

 

बैठक में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में मंदिर परिसर के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. विशेष रूप से मंदिर परिसर में वर्तमान में संचालित दुकानों, विस्थापित होने वाले दुकानदारों के पुनर्वास व श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर व्यापक मंथन किया गया.

 

 

अधिकारियों ने बताया कि विस्थापित दुकानदारों के लिए मंदिर परिसर में अस्थायी रूप से कुल 271 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा. ताकि पुनर्विकास कार्यों के दौरान दुकानदारों की आजीविका प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को भी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सके.

 

बैठक में फागू बेसरा ने कहा कि राजरप्पा मंदिर झारखंड की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर परिसर के विकास के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों व आम लोगों के हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है. सभी कार्य आपसी समन्वय व सहमति से किए जाएंगे.

 

विधायक ममता देवी ने कहा कि पुनर्विकास के दौरान यह सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी दुकानदार को परेशानी न हो. श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार व हितों का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.

 

वहीं, डीसी ऋतुराज ने कहा कि मंदिर परिसर के पुनर्विकास का उद्देश्य श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास की प्रक्रिया व्यवस्थित व पारदर्शी तरीके से पूर्ण हो. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुकानदारों के पुनर्वास, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, लाइट व अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएं 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही