Search

 
 
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: एयरपोर्ट से राजभवन तक किया गया कारकेड का मॉक ड्रिल

 
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को झारखंड दौरे पर आ रही हैं. राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सीधे देवघर पहुंचेंगी. इसके बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है. सुरक्षा के मद्देनजर 24 मई को वैद्यनाथ मंदिर में सुबह 6 बजे से 10.30 बजे तक आम श्रद्धालुओं के पूजन व दर्शन पर रोक रहेगी. इसके बाद मंदिर से 10.10 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी. वहां कुछ देर रुकने के बाद 11.20 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हो जाएंगी. इसे भी पढ़ें - 59">https://lagatar.in/jeff-bezos-got-engaged-at-the-age-of-59-500-million-superyacht-named-after-girlfriend/">59

साल में जेफ बेजोस ने की सगाई! गर्लफ्रेंड के नाम की 500 मिलियन डॉलर की सुपरयाच

एयरपोर्ट से राजभवन तक किया गया कारकेड का मॉक ड्रिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/karked1.jpg"

alt="राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: एयरपोर्ट से राजभवन तक किया गया कारकेड का मॉक ड्रिल" width="600" height="400" /> राष्ट्रपति के रांची आगमन को देखते हुए भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन के बीच मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान एसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक डीएसपी समेत पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मॉक ड्रिल में शामिल हुए हैं. एयरपोर्ट से राजभवन के बीच ट्रैफिक को रोक कर रखा गया. सेना के 10 बुलेट बाइक की टीम भी मॉक ड्रिल में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - गर्मी">https://lagatar.in/people-angry-due-to-lack-of-electricity-in-summer-government-should-improve-the-situation-otherwise-there-will-be-movement/">गर्मी

में बिजली नहीं मिलने से लोगों में गुस्सा, स्थिति सुधारे सरकार नहीं तो होगा आंदोलन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही