Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather : 7 तक भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

झारखंड के कई जिलों में आगामी 7 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने गर्जन और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड के कई जिलों में आगामी 7 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने गर्जन और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.

 

साथ ही खराब मौसम में बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. आईएमडी की मानें तो अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

 

3 अगस्त को राज्य के लगभग सभी जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. 4 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ पूरे राज्य में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट भी जारी किया गया है.

 

5 अगस्त को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है. पूरे राज्य में बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है.

 

6 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर्ट है. राज्य के बाकी हिस्सों में भी वज्रपात और तेज हवा चल सकती है. 7 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

 

आईएमडी की मानें तो राज्य में वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. राजधानी रांची की बात करें तो 7 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

 

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक 75 मिमी बारिश रामगढ़ के पतरातू में दर्ज की गई. इसके अलावा कांके में 61 मिमी और रामगढ़ में 49.4 मिमी बारिश हुई. वहीं सरायकेला में सबसे अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही