Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा पुलिस व IB की संयुक्त कार्रवाई. सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज फैलाने के आरोप में 5 हिरासत में

जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और कोडरमा पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को हिरासत में लिया है. इन पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर भड़काऊ ऑडियो और अन्य सामग्री साझा कर युवाओं को प्रभावित करने का आरोप है.
Advertisement
Advertisement
कोडरमा जिले की खबरें

Koderma :  जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और कोडरमा पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को हिरासत में लिया है. इन पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर भड़काऊ ऑडियो और अन्य सामग्री साझा कर युवाओं को प्रभावित करने का आरोप है.

 

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी को सूचना मिली थी कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए आपत्तिजनक और उकसाने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही है. प्रारंभिक जांच के बाद यह जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ साझा की गई, जिसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.

 

सोमवार सुबह पुलिस और IB की टीम ने संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया. कार्रवाई के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की गई. फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही