Search

 
 
 

Jharkhand Weather : बढ़ रहा ठंड, गुमला सबसे ठंडा, न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री पहुंचा

Ranchi :  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 से 16 नवंबर तक सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रह सकता है. इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. राजधानी रांची की बात करें तो यहां 12 से 15 नवंबर तक अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
 
ठंड
  • , न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज
  • रांची में 15 से 28 डिग्री रहेगा तापमान

Ranchi :  झारखंड में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है. गुरुवार को गुमला सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, लातेहार में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री और रांची में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है.

 

इसे भी पढ़ें

16 तक सुबह छाया रह सकता है कुहासा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 से 16 नवंबर तक सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रह सकता है. इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. राजधानी रांची की बात करें तो यहां 12 से 15 नवंबर तक अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

 

16 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं गुमला में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रह सकता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही