Search

 
 
 

Jharkhand Weather: कहीं ओले तो कहीं 42 डिग्री के करीब पारा, अब लू का खतरा

Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक साथ दो अलग-अलग रंग दिखाए हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जबकि कई इलाकों में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी और लू चलने की संभावना है.
 

Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक साथ दो अलग-अलग रंग दिखाए हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जबकि कई इलाकों में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी और लू चलने की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में 37.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं रांची जिला के बुंडू इलाके में ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन मौसम अस्थिर बना रहा. दूसरी ओर पलामू के डाल्टनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. कोडरमा में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया.

 

आज के लिए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. 19 अप्रैल से गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार में लू चलने की संभावना है. इसके बाद 20 और 21 अप्रैल को इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा तक फैल सकता है.

 

राजधानी रांची में भी गर्मी तेजी से बढ़ेगी. अनुमान है कि 20 और 21 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बेवजह बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं.

 

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए फसलों की नियमित सिंचाई करें. पशुओं को धूप से बचाकर रखें और पर्याप्त पानी की व्यवस्था करें, ताकि गर्मी के प्रभाव से नुकसान कम हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही