Search

 
 
 

Jharkhand Weather : फिर बदलेगा मौसम, 23 अगस्त को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम केंद्र, रांची ने 20, 23 और 24 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम केंद्र, रांची ने 20, 23 और 24 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

मौसम विभाग के अनुसार 20, 23 और 24 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. 23 अगस्त को राज्य के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.

 

पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. चतरा के हंटरगंज में सबसे ज्यादा 58.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, बहरागोड़ा में सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. नामकुम में सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

 

20 और 21 अगस्त को कई जगह बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 22 से 26 अगस्त तक भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

 

रांची में 20 से 26 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. इस दौरान एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 24 अगस्त को दो या उससे अधिक बार बारिश होने की संभावना है. रांची का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से वज्रपात के दौरान खुले मैदान और पेड़ के नीचे जाने से बचने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही