Search

 
 
 

Jharkhand Weather: अगले 24 घंटे फिर भारी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ऑरेंज अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि राजधानी रांची में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक 46.2 मिमी बारिश रांची एयरो क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई. वहीं नामकुम में 15 मिमी, घाघरा में 12 मिमी और खूंटी के दिआकेल क्षेत्र में 11 मिमी वर्षा हुई.
 

Ranchi: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि राजधानी रांची में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक 46.2 मिमी बारिश रांची एयरो क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई. वहीं नामकुम में 15 मिमी, घाघरा में 12 मिमी और खूंटी के दिआकेल क्षेत्र में 11 मिमी वर्षा हुई. 

 

तापमान की बात करें तो डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं कांके में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, चाईबासा में 33.4 डिग्री और बोकारो थर्मल में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

मौसम विभाग ने 12 मई के लिए रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है. 13 मई को भी राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.

 

वहीं 11 मई को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मई तक भी राज्य के अधिकांश इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी.

 

रांची और आसपास के क्षेत्रों में 17 मई तक आंशिक बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, रांची का अधिकतम तापमान 15 मई तक बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पूरे राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही