Search

 
 
 

Ranchi News :  18 माह की लापता बच्ची के साथ दुर्घटना होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से 18 महीने की एक बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. बच्ची के गायब होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
 

Ranchi :  सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से 18 महीने की एक बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. बच्ची के गायब होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, बच्ची के घर के पास एक बड़ा नाला है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची किसी हादसे का शिकार गई होगी. इसी पहलू पर पुलिस जांच और तलाशी अभियान चला रही है. थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घर के आसपास और नाले के किनारे गहन छानबीन कर रहे हैं.

 

पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि बच्ची के बारे में कोई सुराग मिल सके. इधर रांची पुलिस ने बच्ची का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है.

 

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हालांकि अब तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है. माता-पिता और परिजन काफी परेशान हैं और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही