Search

 
 
 

Jharkhand Weather : रायडीह में भारी बारिश, गढ़वा-पलामू-चतरा में लू का अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है. राज्य के कई हिस्सों में मानसून आगे बढ़ रहा है और बारिश हो रही है. जबकि कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी और लू का असर बना हुआ है.
 

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है. राज्य के कई हिस्सों में मानसून आगे बढ़ रहा है और बारिश हो रही है. जबकि कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी और लू का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को झारखंड के कुछ और हिस्सों में पहुंच गया है. फिलहाल यह उत्तरी सीमा डाल्टनगंज से होकर गुजर रहा है, जो अगले दो से तीन दिन में बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा. 

 

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. गुमला जिले के रायडीह में सबसे अधिक 71.4 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा कुरडेग में 51.6 मिमी, जामताड़ा में 44.8 मिमी, गारू में 44.2 मिमी, दुमका में 37.2 मिमी, अड़की में 34 मिमी और खूंटी में 33 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

 

वहीं राज्य का सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

 

रांची, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर समेत राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 27 जून तक हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. 28 से 30 जून के बीच बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग ने 24 और 25 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा में लू चलने की चेतावनी जारी की है.

 

इसके अलावा 24 से 29 जून तक राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और लू प्रभावित इलाकों में धूप से बचाव के उपाय अपनाएं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही