Search

 
 
 

Jharkhand Weather : अगले 5 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं

झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 3 जुलाई को गुमला, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है.

 

4 जुलाई को भी राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर बना रहेगा. 5 जुलाई को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना रहेगी.

 

6 जुलाई को हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है. 7 जुलाई को भी पूरे झारखंड में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अनुमान है.

 

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा 54.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं बोकारो थर्मल में सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में सबसे कम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें. जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही