Search

 
 
 

Dhanbad News : होमगार्ड चयनित अभ्यर्थियों ने DC से की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जल्द पूरी करने की मांग

Dhanbad : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा. अभ्यर्थियों ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा. अभ्यर्थियों ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 


अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती की लिखित व चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं  की गई है. सभी चरण पूरे होने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया में देरी होने से चयनित अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ रही है.

 

चयनित अभ्यर्थी खुशबू कुमारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को इस बात की आशंका है कि वर्ष 2017 की लंबित होमगार्ड भर्ती से जुड़ा मामला कहीं वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित न करे. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त से स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया.

 


उपायुक्त आदित्य रंजन ने अभ्यर्थियों की बात गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वर्ष 2017 की भर्ती का वर्तमान चयन प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन सहित भर्ती की शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी ताकि चयनित अभ्यर्थियों को समय पर नियुक्ति मिल सके. 

 


उपायुक्त के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से प्रतीक्षित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया अब जल्द अपने अंतिम चरण तक पहुंचेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही