Search

 
 
 

Jharkhand Weather : 13-15 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट

झारखंड में बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 13 से 15 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
 

Ranchi: झारखंड में बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 13 से 15 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.


जानें किस जिले में किस दिन है भारी बारिश की चेतावनी


•    13 जुलाई: रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम
•    14 जुलाई: गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम
•    15 जुलाई: देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज

 

अब तक क्या रही है बारिश की स्थिति


झारखंड में एक जून से 12 जुलाई के बीच सामान्य बारिश 296.4 मिलीमीटर के मुकाबले 499.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 69 प्रतिशत अधिक है. राज्य के पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है.


अधिक बारिश वाले जिले


•    पूर्वी सिंहभूम: 157 प्रतिशत अधिक बारिश
•    रांची: 150 प्रतिशत अधिक बारिश
•    सरायकेला-खरसावां: 130 प्रतिशत अधिक बारिश


कम बारिश वाले जिले


•    देवघर: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
•    गढ़वा: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
•    गोड्डा: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
•    साहिबगंज: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश
•    पाकुड़: 21 से 29 प्रतिशत कम बारिश

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही