Search

 
 
 

Jharkhand Weather : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 9 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के समीप बने गहरे निम्न दबाव से राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi  :  झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के समीप बने गहरे निम्न दबाव से राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है.

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 6 जुलाई को गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं 7 से 9 जुलाई के बीच संताल परगना प्रमंडल के जिलों के साथ रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

 

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा.  इससे किसानों को राहत मिलेगी. लेकिन निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर कुछ परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं. 

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

 

पिछले 24 घंटे की बात करें पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा हटगम्हरिया में 32.6 मिमी, गुड़ाबांधा में 27.2 मिमी, मझगांव में 25.4 मिमी और रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में 12.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई.

 

तापमान पर नजर डालें तो डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा जमशेदपुर में 30.2 डिग्री, बोकारो में 35.4 डिग्री और चाईबासा में 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही