Search

 
 
 

Jharkhand Weather: तेज हवा के साथ बारिश की संभावना, जमशेदपुर-डालटनगंज रहा सबसे गर्म

झारखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और कई जिलों में तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
 

Ranchi: झारखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और कई जिलों में तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

 

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर और डालटनगंज में 39.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 18.5 डिग्री रहा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा बोकारो में 36.1, चाईबासा में 38.4, सरायकेला में 38.3 और पाकुड़ में 36.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा.

 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम और मध्य जिलों में 3 और 4 अप्रैल को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

 

5 और 6 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रांची समेत आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.रांची और आसपास के इलाकों में 3 और 4 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. 5 से 7 अप्रैल के बीच भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

 

 

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवा और बारिश के समय पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने को कहा गया है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही