Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 17 को बारिश की संभावना, हीट वेव का भी खतरा

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सख्त रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी बढ़ेगी, हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से राहत मिलने की संभावना भी जताई गई है.
 

Ranchi : झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सख्त रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी बढ़ेगी, हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से राहत मिलने की संभावना भी जताई गई है.

 

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इस दौरान जमशेदपुर 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह शामिल हैं.

 

तापमान बढ़ने के साथ ही राज्य में लू का खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 अप्रैल को पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों में तथा 18 अप्रैल को पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हीट वेव चल सकती है.

 

राजधानी रांची में भी गर्मी का असर दिखेगा. 17 और 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. 17 अप्रैल को रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और बिजली कड़कने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए दोपहर में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही