Search

 
 
 

जादूगोड़ा  : जनहित संरक्षण ट्रस्ट ने मनाई बाबा साहब की 135वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा में जगह  जगह मनाई गई डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती . मुख्य समारोह जादूगोड़ा मोड चौक स्थित अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम कांग्रेस के प्रदेश संयोजक और जनहित संरक्षण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में मोड चौक स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई.
 
  • डॉ भीम राव अंबेदकर ने सभी को सामान अधिकार व भेदभाव मुक्त समाज के निर्माता थे/ रंजीत राम

Jadugoda : जादूगोड़ा में जगह  जगह मनाई गई डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती . मुख्य समारोह जादूगोड़ा मोड चौक स्थित अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम कांग्रेस के प्रदेश संयोजक और जनहित संरक्षण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में मोड चौक स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई.

 

जहां कांग्रेस नेता रंजीत राम समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.इस मौके पर कांग्रेस नेता रंजीत राम ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब का विचार एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है जहां हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान व अवसर प्राप्त हो. उन्होंने इस मौके पर उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय, समानता व सशक्तिकरण के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया.

 

कार्यक्रम में रणजीत राम( अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम कांग्रेस के प्रदेश संयोजक) मकरो कर्मकार( पी एल वी) शशि सिंह, बसंत टोपनो(अधिवक्ता) हरि पात्रों, अमल कुमार दास, मुकेश कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही