Lagatar desk : यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव अपनी लैविश लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच है.

गुरुग्राम में 16BHK लग्जरी विला
एल्विश यादव का गुरुग्राम स्थित 16 बेडरूम वाला विला किसी महल से कम नहीं है. इस घर में शानदार इंटीरियर के साथ-साथ एक पर्सनल स्टूडियो भी मौजूद है, जहां वे अपने वीडियो शूट करते हैं.
दुबई में करोड़ों का डुप्लेक्स अपार्टमेंट
एल्विश ने दुबई के प्राइम लोकेशन पर लगभग 8 करोड़ रुपये का एक लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट भी खरीदा है. इस घर में मॉडर्न किचन, बड़ी बालकनी और हाई-एंड सुविधाएं मौजूद हैं.

लग्जरी कारों का कलेक्शन
एल्विश यादव के पास मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन (G63) जैसी महंगी कार शामिल है. इसके अलावा भी उनके गैरेज में कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं.

कमाई के मुख्य स्रोत
उनकी आय के प्रमुख स्रोत यूट्यूब व्लॉगिंग, रोस्ट वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. साथ ही, उनकी अपनी क्लोदिंग ब्रांड सिस्टम क्लोथिंग भी है, जो युवाओं के बीच लोकप्रिय है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment