Ranchi News : झारखंड में मानसून की विदाई के साथ बारिश का असर अब कम होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इसके बाद 3 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
आईएमडी की मानें तो 1 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
2 अक्टूबर को बारिश का असर और कम हो जाएगा. इस दिन मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
3 अक्टूबर से राज्य में बारिश की संभावना नहीं है. आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. 4 और 5 अक्टूबर को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए किसी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
इसे भी पढ़ें
रांची की बात करें तो 1 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. 2 अक्टूबर को भी बादल रहेगा. लेकिन बारिश की संभावना कम है. 3 से 5 अक्टूबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
1 जून से 29 सितंबर तक झारखंड में 1005.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. यह सामान्य बारिश से करीब 1 प्रतिशत कम है. रांची में सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में 48 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई. वहीं पाकुड़ में सामान्य से 52 प्रतिशत और चतरा में 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

