Search

 
 
 

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, 6 सदस्य हुए बहोश

Lagatar Desk : परिवार के सदस्यों की हालत को लेकर पूर्व सांसद घूरन राम नाराज हैं. उन्होंने झारखंड भवन में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. घटना के बाद झारखंड भवन की व्यवस्थाओं और लिफ्ट के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
 
पूर्व सांसद घूरन राम
  • परिवार के सभी सदस्य बसंत विहार के होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती

Lagatar Desk :  दिल्ली स्थित झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम का पूरा परिवार लिफ्ट में फंस गया. परिवार के 6 लोग काफी देर तक लिफ्ट में फंसा रहे, जिसके कारण वे बेहोश हो गए. हालांकि राहत की बात है कि परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया है और उन्हें बसंत विहार के होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

परिवार के सदस्यों की हालत को लेकर पूर्व सांसद घूरन राम नाराज हैं. उन्होंने झारखंड भवन में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. घटना के बाद झारखंड भवन की व्यवस्थाओं और लिफ्ट के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के सदस्य दिल्ली स्थित झारखंड भवन में ठहरे थे. बुधवार रात परिवार के छह सदस्य लिफ्ट से जा रहे थे. इसी दौरान अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और वह बंद हो गई. काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण अंदर मौजूद लोगों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए.

 

मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना के दिन झारखंड भवन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी. उन्हें घटना की जानकारी आज मिली है. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही