Search

 
 
 

मुंबई में झारखंड भवन निर्माण का रास्ता साफ, वाशी में 63.65 डिसमिल जमीन आवंटित

मुंबई में झारखंड भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. नवी मुंबई के वाशी इलाके में 63.65 डिसमिल जमीन राज्य सरकार को मिल गई है. जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है.
 

Ranchi : मुंबई में झारखंड भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. नवी मुंबई के वाशी इलाके में 63.65 डिसमिल जमीन राज्य सरकार को मिल गई है. जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. 

 

गौरतलब है कि साल 2024 में इस भवन के निर्माण के लिए 136 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था. लेकिन करीब दो वर्षों से प्रस्ताव लंबित पड़ा था. हालांकि अब जमीन आवंटित होने के बाद भवन निर्माण का लागत बढ़ने की संभावना है.

 

प्रस्तावित झारखंड भवन में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और सात तल्ले होंगे. इसमें वीवीआईपी और वीआईपी के लिए एग्जीक्यूटिव और डीलक्स कमरे बनाए जाएंगे. बेसमेंट में 27 कार और 137 बाइक की पार्किंग की सुविधा होगी.

 

ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग हॉल, पैंट्री व किचन, जिम, लॉकर रूम और वीआईपी वेटिंग लाउंज की व्यवस्था होगी. पहले तल्ले पर वीआईपी वेटिंग लाउंज, सेमिनार हॉल और एग्जीबिशन हॉल बनाए जाएंगे. दूसरे तल्ले पर रेसिडेंट सेक्रेटरी के चेंबर, मीटिंग रूम और वेटिंग लाउंज होंगे.

 

तीसरे तल्ले पर 10 डॉरमेट्री बनाई जाएंगी, जिनमें कुल 57 बेड होंगे. इसके बन जाने से राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अति विशिष्ट अतिथियों और अन्य लोगों के लिए उचित दर पर ठहरने की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही