Search

 
 
 

Thalapathy Vijay का रैली वीडियो वायरल, साइकिल छोड़ने पर यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच एक्टर से नेता बने थलपति विजय जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. इसी दौरान कन्याकुमारी में उनकी एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे वो साइकिल चलाते नजर आए.
 

Lagatar desk  : तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच एक्टर से नेता बने थलपति विजय जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. इसी दौरान कन्याकुमारी में उनकी एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे वो साइकिल चलाते नजर आए. 

 

 

क्या हुआ रैली में


वायरल वीडियो में थलपति विजय साइकिल चलाते हुए समर्थकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. तभी एक फैन उनकी ओर फूलों की पंखुड़ियां फेंकता है. अचानक हुई इस घटना से विजय घबरा जाते हैं और तुरंत साइकिल छोड़कर दूर हट जाते हैं.बताया जा रहा है कि उन्हें एक पल के लिए लगा कि कोई खतरनाक वस्तु फेंकी गई है, जिसके चलते उन्होंने तुरंत रिएक्ट किया.

 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वायरल इस वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए, तो कुछ ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. वहीं एक ने लिखा कि मुख्य लीडर ही इस तरह डरेगा, तो जनता के लिए कैसे काम करेगा .वहीं अन्य यूजर ने लिखा -किसी को नहीं पता कि सामने से क्या फेंका गया, सुरक्षा के लिहाज से उनका रिएक्शन सही था.वहीं अन्य यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार टिप्पणियां भी की.

 

 

फिल्म ‘जन नायकन’ भी चर्चा में


इसी बीच विजय अपनी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. यह फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़े कारणों से अटक गई.हाल ही में फिल्म के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक हो गए, जिसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नाराजगी देखने को मिली. कई बड़े सितारों ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही