Lagatar Desk : भाजपा के वरिष्ठ नेता और तारापुर विधायक सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. पटना के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.
फिलहाल सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया गया है. कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा.
#WATCH पटना, बिहार: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। pic.twitter.com/HvYvwqZbXQ
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment