Ranchi News : पूर्व मंत्री व जदयू विधायक सरयू राय ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर से महंगी दर पर दवाईयों की खरीद करने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मांग की है कि ऊंची दर पर दवाओं की खरीद करने के इस खेल को रोकें.
सरयू राय ने कहा कि टेंडर में कई कंपनियों ने कम दर पर दवाओं की आपूर्ति करने का रेट दिया. कम कीमत पर दवा खरीदने के बदले स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार की कुछ कंपनियों से महंगी दर पर दवा खरीदने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित फाइल तैयार कर लिया गया है. फाइल को जल्द ही कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा.
इसे भी पढ़ें
स्वास्थ्य मंत्री से सरयू राय ने मांग की है कि विभाग की इस गड़बड़ी को मुख्यमंत्री के सामने रखें. नहीं तो कैबिनेट के फैसले की आड़ में वही काम होगा, जो पहले के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में हुआ था. और फिर से राज्य सरकार का खर्च अधिक होगा. राज्य खजाना की लूट के सिलसिले को बंद करिये.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

