Search

 
 
 

Jharkhand Weather: कई जिलों में 17-19 को पारा 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार

झारखंड में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के संकेत हैं.
 

Ranchi: झारखंड में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के संकेत हैं.

 

सरायकेला राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं गुमला में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा. डालटनगंज में 39.8 डिग्री, चाईबासा में 39.4 डिग्री और जमशेदपुर में 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए चेतावनी दी है कि अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. खासकर 17 से 19 अप्रैल के बीच तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है.साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में 16 और 17 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ गर्जन की संभावना है.

 

वहीं रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, जमशेदपुर और चाईबासा समेत मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी गर्मी बढ़ने के आसार हैं.

 

राजधानी रांची में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है, जो 19 अप्रैल तक बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही