Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, डालटनगंज में पारा 43 डिग्री पार

Ranchi: झारखंड में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
 

Ranchi: झारखंड में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सरायकेला में 43.0 डिग्री, जमशेदपुर में 42.6 डिग्री, बोकारो थर्मल में 42.2 डिग्री और चाईबासा में 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में भी गर्मी का असर दिखा, जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

मौसम विभाग ने 21 अप्रैल के लिए राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही मध्य झारखंड के रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिलों में भी मौसम खराब रह सकता है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

 

भीषण गर्मी के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश ने राहत दी है. पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में सबसे अधिक 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. सिमडेगा में 13 मिमी, जमशेदपुर में 2.8 मिमी और खूंटी के तोरपा में 2.5 मिमी बारिश हुई. खूंटी का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा, जो राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया.

 

आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 22 और 23 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है. इसके बाद 24 और 25 अप्रैल को फिर से येलो अलर्ट जारी रहेगा. इस दौरान उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही