Search

 
 
 

Jharkhand Weather: फिर बदलेगा मौसम, 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश व वज्रपात का अलर्ट

Ranchi News: मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हजारीबाग, कोडरमा और चतरा समेत आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार 6 से 9 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हजारीबाग, कोडरमा और चतरा समेत आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

6 से 8 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है. 9 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

 

रांची में 6 से 8 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. 9 अक्टूबर को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है.

 

वहीं 10 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. 11 अक्टूबर से मौसम के साफ होने और राज्य में फिर से शुष्क मौसम रहने का अनुमान है.

 

5 अक्टूबर को राज्य में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा. रांची में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही