Ranchi News: झारखंड में दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ेगा.
राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है. वहीं 12 से 15 नवंबर के दौरान सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छा सकता है. इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें -
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दारीसाई (घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा. रांची में अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

