Search

 
 
 

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश

Ranchi :  कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बुधवार को अंबा प्रसाद के आवास पहुंचे और उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. इस दौरान परिसर में लिट्टी-चोखा बनाया गया, जिसे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर खाया. इस दौरान मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई.
 
अंबा प्रसाद
  • दोनों नेताओं ने एचईसी परिसर स्थित आवास पहुंचकर अंबा की मुलाकात

Ranchi :  बड़कागांव (हजारीबाग) की पूर्व विधायक व कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को सील किए जाने का विवाद गहराता जा रहा है. आवास के बाहर धरने पर बैठीं अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस नेतृत्व भी उतर आया है. 

 

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बुधवार को अंबा प्रसाद के आवास पहुंचे और उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. इस दौरान परिसर में लिट्टी-चोखा बनाया गया, जिसे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर खाया. इस दौरान मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई.

 

समर्थकों ने सवाल उठाया कि एचईसी परिसर में कई पूर्व विधायक और पूर्व पदाधिकारी अब भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं, तो कार्रवाई केवल अंबा प्रसाद के खिलाफ क्यों की गई. उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताते हुए आवास की सील खोलने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें

 

इस मामले में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी अंबा प्रसाद का समर्थन किया है. लोकहित जनअधिकार पार्टी के कपिल कुमार साहू समेत ओबीसी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अंबा के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया.

 

वहीं, कांग्रेस से जुड़े पूर्व सैनिक कैप्टन एचएन यादव ने भी अंबा का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी गठबंधन सरकार को बदनाम करने की मंशा से काम कर रहे हैं. विरोध कर रहे नेताओं और संगठनों ने आवास की सील तत्काल खोलने, आवास आवंटन की पात्रता की समीक्षा के लिए स्वतंत्र कमेटी गठित करने और सभी पूर्व जनप्रतिनिधियों पर समान नियम लागू करने की मांग की.

 

इस मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है. प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो के समर्थन से उन्हें काफी बल मिला है. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता लगातार उनके संपर्क में हैं और उन्हें पूरा सहयोग दे रहे हैं.

 

अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उन्हें निशाना बनाते हुए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे मामले को गंभीरता से समझ रही है और उन्हें विश्वास है कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी. 

 

गौरतलब है कि 7 नंवबर को रांची जिला प्रशासन ने पुराना विधानसभा के एचईसी परिसर स्थित अंबा प्रसाद के आवास पर ताला लगा दिया था. इसके विरोध में अंबा प्रसाद आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गई थीं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही