Search

 
 
 

Ranchi News: इको टूरिज्म बनेगा झारखंड, प्रकृति संरक्षण के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

प्राकृतिक संपदा से समृद्ध झारखंड में इको टूरिज्म को बढ़ावा देकर पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: प्राकृतिक संपदा से समृद्ध झारखंड में इको टूरिज्म को बढ़ावा देकर पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है. वन एवं पर्यावरण विभाग राज्य के विभिन्न प्राकृतिक स्थलों को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकें.

इसे भी पढ़ें: 

इसी कड़ी में रांची जिले के प्रसिद्ध जोन्हा जलप्रपात क्षेत्र को इको टूरिज्म के लिए विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोन्हा का दौरा कर वहां की प्राकृतिक सुंदरता को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था. इसके बाद इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने की कवायद तेज हो गई है.

 

राज्य में दुमका जिले के मयूराक्षी नदी तट पर पहले से इको टूरिज्म गतिविधियां संचालित हो रही हैं. यहां पर्यटकों के लिए पर्यावरण के अनुकूल कॉटेज बनाए गए हैं, जहां ठहरने के साथ वे मयूराक्षी बांध और आसपास के वन क्षेत्र का आनंद ले सकते हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के दलमा क्षेत्र में भी इको टूरिज्म का सफल संचालन किया जा रहा है.

 

वन विभाग अब लातेहार जिले के लोध जलप्रपात और चतरा के तमाशीन जलप्रपात क्षेत्र को भी इको टूरिज्म सर्किट में शामिल करने की योजना बना रहा है. इन परियोजनाओं में स्थानीय वन प्रबंधन समितियों और ग्रामीण समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पर्यटन से होने वाला लाभ सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंचे और युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलें.

 

राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इको टूरिज्म परियोजनाओं के विकास में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक धरोहरों की सुरक्षा से समझौता किए बिना पर्यटकों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए. साथ ही स्थानीय समुदाय को पर्यटन प्रबंधन से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया है.इको टूरिज्म ऐसी पर्यटन व्यवस्था है, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के संरक्षण के साथ स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और समुदाय की भागीदारी को महत्व दिया जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही