Search

 
 
 

केंद्र सरकार की उपेक्षा के बाद भी झारखंड आत्मनिर्भर बनेगा: राधा कृष्ण किशोर

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड के लिए गौरव की बात है कि यहां के उद्यमी की कंपनी के आईपीओ का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग हो गया. इससे कंपनी को कैपिटल मार्केट में एक प्लेटफार्म मिल गया.
 

Ranchi : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड के लिए गौरव की बात है कि यहां के उद्यमी की कंपनी के आईपीओ का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग हो गया. इससे कंपनी को कैपिटल मार्केट में एक प्लेटफार्म मिल गया. मुझे आशा है कि यह कंपनी आगे चलकर तेजी से विकास करेगा. 

 

उन्होंने कहा कि टैक्स की हिस्सेदारी में केंद्र सरकार का रवैया झारखंड के साथ सही नहीं है. केंद्र झारखंड को उसके हिस्से का पैसा नहीं दे रही है. जिससे कई योजनाएं प्रभावित हुई है. वे गुरुवार को रांची के उद्यमी प्रभात टेकरीवाल की कंपनी मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड के एनएसई में लिस्टिंग कार्यक्रम में बोल रहे थे.

 

 

राज्य के ही टैक्स से झारखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे  


वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संकल्प है कि राज्य के ही टैक्स से झारखंड को आत्मनिर्भर बनाएंगे. ताकि केंद्र के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़े. लघु उद्योगों को सहयोग के मामले में बैंकों का प्रदर्शन बहुत खराब है, इसे बदलने की जरूरत है. 

 

मैं राज्य के उद्यमियों को विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड सरकार उनके साथ है . बैंकों से भी आर्थिक मदद दिलाने में हर सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि मोनोलिथिश कंपनी अच्छा कार्य कर रही है. झारखंड सरकार की ओर से इस कंपनी को हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा. 

 

यह कंपनी तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगाः महुआ माजी


सांसद महुआ माजी ने कहा कि हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि रांची के व्यवसायी के कंपनी का आईपीओ एनएसई में लिस्टिंग हुआ. कंपनी के प्रति ग्राहकों के प्यार को देखते हुए लगता है यह कंपनी तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा. 
 

एनएसई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कृष्णन अय्यर ने कहा कि कैपिटल मार्केट में इस कंपनी का आना झारखंड के लिए अच्छी बात है. कंपनी का मुख्य ग्राहक देश के पूर्वी क्षेत्र के हैं. लिस्टिंग होने के बाद कंपनी को पूंजी एकत्र करने में लाभ होगा. 

 

जिसका फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा. हेम सिक्योरिटीज के डायरेक्टर गौरव जैन ने कहा कि शुरुआती दौर में ही शेयर के लिए करीब 2 लाख आवेदन आ गए हैं. जो कंपनी के उज्जवल भविष्य को दर्शाती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही