Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड वुशु दल जालंधर रवाना

Ranchi : लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित छठे फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को 16 सदस्यीय झारखंड दल रवाना हुआ. झारखंड वुशु दल को खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के द्वारा किट प्रदान किया गया. प्रतियोगिता 20 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे. राज्य वुशु एसोसिएशन के सेक्रेटरी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि यह दल सानसाउ और ताऊलू दोनों ही प्रतिस्पर्धा में भाग लेगा. 16 सदस्यीय टीम में बलराम तांती, गौतम कुमार, रणजीत महतो, बिनोद चक्रवर्ती, पूर्णिमा लिंडा,मिनी हांसदा, देवंती कुमारीं, भास्कर कुमार ठाकुर, ललन यादव, विक्रम कुमार गंझू, आयुष कुमार सॉ , जेठू कुमार गंझू, प्रशांत कैबरता, प्लेटोदिप सिंह, विशाल गंझू और शिवम उरांव शामिल हैं. झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, प्रोफेसर मुकुंद मेहता, उदय साहू, डॉ अंशु साहू, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, प्रियदर्शी अमर ,शैलेंद्र दुबे, रत्नेश कुमार, शशिकांत पांडे, गोकुलानंद मिश्र, रजी अहमद, दीपक गोप, रूपेश साहू,राजकुमार जैन , मनोज महतो, अमरेंद्र दत्त, दीपक गोप, शिवेंद्र दुबे आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-talks-between-the-youth-and-the-administration-on-hunger-strike-failed-officials-returned-empty-handed/">हजारीबाग

में रामनवमी को लेकर अनशन पर बैठे युवकों और प्रशासन की वार्ता विफल, बैरंग लौटे पदाधिकारी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही